Raipur News: रायपुर से लापता चंचल की राजिम में मिली लाश, 16 दिनों से थी लापता, नहर किनारे पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लापता युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। युवती बीते 16 दिनों से लापता थी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी।

Update: 2026-02-14 11:40 GMT

Raipur News: रायपुर। रायपुर के टिकरापारा से लापता चंचल साहू 21 वर्षीय की लाश 50 किलोमीटर दूर राजिम में मिलने से सनसनी फैल गई है। चंचल साहू टिकरापारा क्षेत्र की रहने वाली थी और 30 जनवरी से घर में कुछ बताये बिना लापता हो गई थी। चंचल के परिजनों ने बेटी की बहुत तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चल पाया तो उन्होंने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम जांच कर रही रही थी, इसी बीच राजिम के नहर किनारे युवती की सड़ी-गली लाश मिली। गरियाबंद पुलिस युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए घटना

जानकारी के मुताबिक, चंचल साहू काॅलेज में पढ़ाई कर रही थी। 30 जनवरी को वो अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सोचा कि कहीं गई होगी और लौट आएगी। देर रात तक जब चंचल साहू घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई।

टिकरापारा पुलिस चंचल के परिचितों और दोस्तों से पूछताछ कर उसकी तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच गरियाबंद जिले के राजिम में उसकी लाश मिली। बताया जा रहा है कि राजिम के श्यामनगर देवरी मार्ग के नहर किनारे युवती की लाश मिली। आसपास के ग्रामीणों को जब तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा। झाड़ियों में एक युवती की लाश सड़ी-गली हालत में थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी।

नहर किनारे मिला शव

गरियाबंद पुलिस ने युवती की शिनाख्त की तो रायपुर के टिकरापारा से लातपा चंचल साहू के रूप में की गई। पुलिस ने चचंल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया गया।

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितयों में हुई और हत्या के पीछे का कारण क्या था? इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News