रायपुर के श्मशान घाट में तंत्रमंत्र: चिता से सिर गायब, पास में पड़ा मिला काला कपड़ा, नींबू और...
Shamshan Ghat Me Tantra Mantra: रायपुर के श्मशान घाट में तंत्रमंत्र किया गया है। चिता से सिर गायब कर दिया गया है और पास में ही काला कपड़ा, नींबू और सिंदूर सहित तंत्रमंत्र का सामान पड़ा मिला।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्मशान घाट में तंत्रमंत्र किए जाने का दावा किया गया है। अस्थियां बटोरने पहुंचे परिजनों को सिर के अवशेष गायब मिले और पास में ही काला कपड़ा, नींबू और सिंदूर पड़ा मिला, जिसको लेकर अब परिजनों को अस्थियों के साथ छेड़खानी किए जाने की आशंका सताने लगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
चिता से सिर के अवशेष गायब
दरअसल, कबीर नगर थाना क्षेत्र के जरवाय श्मशान घाट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक चिता के पास काला कपड़ा, नींबू और सिंदूर सहित तंत्रमंत्र का सामान मिला। इतना ही नहीं चिता से सिर भी गायब मिला, जिसको लेकर अब परिजनों ने तंत्र साधना किए जाने का दावा किया है। साथ ही इसकी शिकायत थाने में करते हुए जांच की भी मांग की गई है।
चिता के पास मिला तंत्रमंत्र का सामान
जानकारी के मुताबिक, शेखर यादव की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार 19 फरवरी को कबीर नगर थाना क्षेत्र के जरवाय श्मशान घाट में किया गया था। वहीं जब उसके परिजन अस्थियां चुनने आए, तो सिर के अवशेष गायब मिले। इतना ही नहीं चिता के पास में ही उन्हें काला कपड़ा, नींबू और सिंदूर सहित तंत्रमंत्र का सामान मिला। ऐसे में उन्होंने अस्थियों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका जताई है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इसके अलावा श्मशान घाट परिसर में ही एक बाइक भी लावारिस हालत में पड़ी मिली, जिससे ये मामला और भी पेचीदा हो गया है। घटना की शिकायत कबीर नगर थाने में की गई है। पुलिस ने भी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। जांच में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
अस्थि का क्या करते हैं तांत्रिक ?
बताया जाता है कि तांत्रिक या अघोरी नकारात्मक शक्तियों को अपने वश में करने, तंत्र साधना, मारण, मोहन, वशीकरण और तंत्रमंत्र की सिद्धी के लिए मानव के अस्थियों (हड्डियों) का इस्तेमाल करते हैं। मानव के सिर का इस्तेमाल या तो वे पूजा-पाठ के लिए करते हैं या फिर माला बनाकर पहन लेते हैं।