Ambikapur News: प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल, पत्थर से सिर कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने फोटो और नंबर किया जारी...

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर संदेही आरोपी की फोटो जारी की है। साथ ही आरोपी का पता बताने वालों के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है।

Update: 2026-04-04 13:46 GMT

Ambikapur News: अंबिकापुर में निर्भयाकांड जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतिका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला का सिर इतनी वीभत्स तरीके से कुचला कि उसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

पुलिस ने मामले में आरोपी की सीसीटीवी फोटो जारी की है। मृतिका के परिजनों ने आरोपी की पहचान भी कर ली है। अंबिकापुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानिए घटना

दरअसल, 3 अप्रैल को थाना कोतवाली क्षेत्र के सदभावना चौक, रिंग रोड में टीटीएस फ्रेस फिश कंपनी के झाला में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, जब महिला ने विरोध किया होगा तो आरोपी ने सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी थी।

सीसीटीवी में संदेही के साथ जाती दिखी मृतिका

सीसीटीवी में मृतिका एक व्यक्ति के साथ जाते हुई नजर आई है। संदेही की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक मृतिका के साथ आना-जाना करता था। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अंबिकापुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना को लेकर खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी के जानकारी देने वाले के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है।

थाना कोतवाली 9479193508

कंट्रोल रूम अंबिकापुर 9479193599

पूर्व डिप्टी सीएम ने की फांसी की मांग

महिला के साथ हुई दरिंदगी से हर कोई गुस्से में है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताया है। टीएस सिंहदेव ने घटना को निर्भया कांड जैसा बताया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट से फांसी दिलाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News