Begin typing your search above and press return to search.

Balod News: महाशिवरात्री की रात शमशान में तंत्रमंत्र, बच्ची के कंकाल से सिर गायब, कब्र के पास पड़ा मिला कच्चा मांस-नींबू

Balod News: महाशिवरात्री की रात शमशान घाट में कब्र खोदकर बच्ची के कंकाल से सिर गायब कर दिया गया। कब्र के पास में ही कच्चे मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया के सामान बिखरे मिले।

Balod News
X
फोटो सोर्स-  इंटरनेट, एडिट, npg.news   
By Chitrsen Sahu

बालोद 16 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाशिवरात्री की रात शमशान घाट में तांत्रित क्रिया करने का दावा किया गया है। यहां कब्र खोदकर बच्ची के कंकाल से सिर गायब कर दिया गया। कब्र के पास में ही कच्चे मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया के सामान बिखरे मिले। यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल, गुंडरदेही थाना क्षेत्र माहुद बी गांव में कब्र खोदकर बच्ची के कंकाल के साथ छेड़छाड़ की गई है। गांव वालों को कब्र के पास नींबू, मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया का सामान बिखरा मिला। जिसके बाद उन्होंने SDM की अनुमती के बाद कब्र खोदा, तो कंकाल से सिर गायब मिला। इसके बाद कंकाल को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

कब्र के पास मिला तांत्रिक क्रिया का सामान

जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी की सुबह एक किसान अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी उसे कब्र के पास नींबू, मांस के टूकड़े और चावल सहित तांत्रिक क्रिया का सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, तो जितेंद्र साहू ने बताया कि यह कब्र उसकी बेटे प्रिया साहू की है। 9 अक्टूबर 2025 में तबीयत खराब होने के चलते उसकी मौत हो गई थी।

तंत्रमंत्र के लिए सिर ले जाने का दावा

प्रिया के परिजनों ने इसकी जानकारी गुंडरदेही SDM को दी, जिसके बाद कब्र खोदकर बच्ची का कंकाल निकाला गया, तो उसमें से सिर गायब मिला। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी तांत्रिक ने कब्र खोदकर कंकाल निकाला और तंत्रमंत्र के लिए सिर ले गया फिर कंकाल को दोबारा कब्र में डालकर दफना दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इधर गुंडरदेही पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव के परीक्षण के लिए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। साथ ही SSP मोनिका ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story