Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: CG में कब्र खोदकर निकाली गई युवक की लाश, सड़क हादसे में हुई थी मौत, जानिए पूरा मामला

Kabar Se Nikali Gayi Lash: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dhamtari News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

Kabar Se Nikali Gayi Lash: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव दफनाने के तीन दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक युवक के शव को कब्र खोदकर निकाला है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने सड़क हादसे में मौत के बाद युवक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया था। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो उसके शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया था शव

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड थाना क्षेत्र में रहने वाला दशरथ यादव कुछ दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। दशरथ के परिजन जब उसे 2 फरवरी को अस्पताल से घर ले गए, तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बिना उसका पोस्टमार्टम कराए और बिना पुलिस को सूचना दिए 3 फरवरी को उसके शव को दफना दिया।

पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला युवक का शव

वहीं जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तो तीन दिन बाद 6 फरवरी को युवक के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी रमाकांत शुक्ला का भी इस मामले में कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसके शव का बिना पोस्टमार्टम कराए और पुलिस को सूचना दिए बगैर दफना दिया था। इस कारण नियमअनुसार आगे की कार्रवाई के लिए कब्र से शव निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

कब किया जाता है पोस्टमार्टम

बता दें कि अगर किसी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों जैसे दुर्घटना, हत्या, आत्महत्या या फिर अज्ञात कारणों से हो जाती है, तब पुलिस और डॉक्टर के अनुरोध पर पोस्टमार्टम किया जाता है। मौत के पीछे के कारणों को पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाता है।

कब नहीं किया जाता पोस्टमार्टम

बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार तभी किया जाता है, जब मौत का कारण साफ हो और कोई शक न हो।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story