Raipur Crime News: रायपुर में हेरोइन के साथ कॉस्टेबल गिरफ्तार, कस्टमर को सप्लाई करने पहुंचा, तभी पुलिस ने धर-दबोचा

Heroin Ke Sath Constable Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हेरोइन के साथ कॉस्टेबल गिरफ्तार हुआ है, जो कि हेरोइन सप्लाई करने के लिए कस्टमर की तलाश कर रहा था।

Update: 2026-02-11 12:02 GMT

npg.news

Heroin Ke Sath Constable Giraftar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त किया गया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

जानिए पूरा मामला

बता दें कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्ठा (हेरोइन) बेचते गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया।    

हेरोइन बेचने कर रहा था ग्राहक की तलाश 

जानकारी के मुताबिक, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में टिकरापारा और आजाद चौक थाना पुलिस को 11 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठ मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एक्सिस गाड़ी में बैठकर हेरोइन चिट्ठा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद एक्शन मोड में आई टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस ने जाल बिछाया।               

हेरोइन सप्लाई करते पकड़ाया आरक्षक

प्लानिंग के तहत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसके बाद आरोपी जब कस्टमर को हेरोइन सप्लाई कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई है। 

न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम हिमांशु बर्मन (34) बताया, जो कि मूल रूप से कबीरधाम जिले के कुण्डा गांव का रहने वाला है और हाल ही में पुलिस लाइन के जनता कॉलोनी में रहता था। इसी के साथ ही वह आमानाका थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। मामले में एंड टू एंड अग्रिम विवेचना जारी है

Tags:    

Similar News