CG में नशेड़ियों की हरकत: सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला....चार घायल, दो की हालत गंभीर, सात आरोपियों पर FIR

CG Crime News: छत्तीसगढ़ कोरबा में सर्जिकल ब्लेड और चाकू के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों व गंभीर रूप से घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

Update: 2026-03-05 07:54 GMT
npg.news

कोरबा 05 मार्च 2026,  छत्तीसगढ़ कोरबा में सर्जिकल ब्लेड और चाकू के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों व गंभीर रूप से घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ कोरबा के इमलीडुग्गू इलाके में चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तकरीबन पांच नशेड़ी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चार घायलों में से परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। धनसिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया, हमला करने वाले युवकों में मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश शामिल हैं। सभी आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।

सुमन यादव ने बताया कि उनके पति अपने दोस्त घर के पास बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर गांजे का नशा करते हैं। क्षेत्र में गांजे की बिक्री बढ़ने से माहौल खराब हो रहा है, जिससे बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। एक घायल युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा होली मनाने के बाद बस्ती में घूम रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News