Begin typing your search above and press return to search.

CG News: भतीजे की हत्या, होली से पहले शराब को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, लोहे की पाइप से हमला कर उतारा मौत के घाट

CG News: छत्तीसगढ़ में होली त्योहार से पहले चाचा ने शराब को लेकर हुए विवाद में भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG News: भतीजे की हत्या, होली से पहले शराब को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, लोहे की पाइप से हमला कर उतारा मौत के घाट
X
By Sandeep Kumar

CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने मामूली बात पर लोहे की पाइप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है। 2 मार्च की रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की उसके घर में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन रावणभाटा जामुल निवासी हेमंत साहू घर में था। इसी दौरान चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई।

इस बात से आक्रोश चाचा आशीष साहू ने लोहे के पाइप से भतीजे हेमंत साहू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में हेमंत साहू खून से लथपथ गंभीर हालत में घायल हो गया, जिसे अचेत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचाया गया था। डाॅक्टरों ने जांच के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा आशीष साहू की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना के करीब 10 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जामुल क्षेत्र में छूपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोही की पाइप भी जब्त कर ली है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम

आशीष साहू 25 वर्ष निवासी रावणभाठा जामुल थाना। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण से आपसी विवाद सुलझाएं। नशे की स्थिति में छोटी घटना गंभीर अपराध का रूप ले सकती है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story