Kanker Naxal News: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला माओवादी का शव व हथियार बरामद, रूक-रूक कर हो रही फायरिंग

Kanker Naxal News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मृतक महिला माओवादी का शव सुरक्षाबल की टीम ने बरामद कर लिया है।

Update: 2025-06-20 06:27 GMT

Kanker Naxal News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। महिला माओवादी का शव जवानों ने बरामद कर लिया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद किया है।

घटना कांकेर के छोटबेटिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जगल पहाड़ी क्षेत्र की है। सुरक्षाबलों को इस पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई थी।

जवानों को जंगल में आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षबल के जवानों ने भी आत्मरक्षा में फयरिंग की। मुठभेड़ में एक माओादी को मार गिराया गया। जवानों ने मौके से महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद कर लिया है।

फिलहाल रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। साथ ही सर्च अभियान भी जारी है। मुठभड़ खत्म होने के बाद मृतक माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News