CG Crine News: जशपुर SSP ने गांजा तस्करी में दो सिपाहियों को भेजा जेल, 24 किलो गांजा के साथ 2 आरक्षक समेत 4 गिरफ्तार, संगठित गिरोह का सनसनीखेज खुलासा
CG Crine News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। 24 किलो गांजा जे साथ दो तस्कर और 2 आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
जशपुर 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के जशपुर में गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। 24 किलो गांजा के साथ दो तस्कर और 2 आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस की ने 24 किलो गांजा जब्त करने के साथ ही दो तस्करों व दो आरक्षक को गिरफ्तार किया है। चारो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जशपुर पुलिस को 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी, विवेकानंद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला रवि विश्वकर्मा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा है। सूचना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रखी एक पेटी से 24 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
गांजा जब्त कर पुलिस रवि विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। रवि ने बताया, गांजा उसे गोविंद उर्फ सुनील भगत ने पैसों के बदले अपने घर में रखने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफ्तार किया।
NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज
जशपुर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
संगठित गिरोह में दो आरक्षकों की भूमिका आई सामने
मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ सुनील ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया , तस्करी के इस खेल में दो आरक्षक भी मिले हुए हैं। आरक्षक धीरेंद्र मधुकर (37) और आरक्षक अमित त्रिपाठी (35) दोनों थाना तपकरा में पदस्थ थे। आरोप है कि गांजा तस्करी नेटवर्क में इन दोनों की संलिप्तता रही है।
SSP ने ये कहा
SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, जांच में संलिप्तता पाए जाने के बाद दोनों आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। नेटवर्क में दोनों आरक्षकों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
जशपुर पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ 'ऑपरेशन आघात' चला रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया, बीते दो महीनों में 344 किलो गांजा और 640 नग कफ सिरप जब्त किया गया। इस दौरान 13 तस्कर गिरफ्तार किए गए। चार लग्जरी कार और एक बाइक जब्त की गई। वर्ष 2025 में 45 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो करोड़ 21 लाख 49 हजार रुपए का गांजा और 11 वाहन जब्त किए गए।
ओडिशा बार्डर से जुड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क
तपकरा थाना क्षेत्र छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा से लगा हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है, ओडिशा से गांजे की खेप जशपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में खपाई जाती है।
इन राज्यों में होती है सप्लाई
ओडिशा से निकलने वाली गांजे की खेप छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र तक सप्लाई की जाती है। दूरी बढ़ने के साथ ही गांजे की कीमत कई गुना बढ़ जाती है, जिससे तस्करों को भारी लाभ मिलता है। हाल ही में कुनकुरी पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश के सिंगरौली ले जाई जा रही गांजे की खेप जब्त की थी।