CG में बुजुर्ग महिला का मर्डर: धारदार हथियार से मारकर उतारा मौत के घाट, इस हालत में लाश देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
जशपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। धारदार हथियार से मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया है।
फोटो सोर्स- npg.news
जशपुर 10 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के जशपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। सोमवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मृतका का भतीजा जब उसे शादी में जाने के लिए बुलाने आया तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोमवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश उसके ही घर में खून से लथपथ पड़ी मिली। अज्ञात आरोपी ने उसकी धारदार हथियार से मारकर हत्या की है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतका का भतीजा उसे शादी में जाने के लिए बुलाने आया। महिला के गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
कैसे हुआ घटना का खुलासा ?
बताया जा रहा है कि शांती बाई यादव (70) फूलेता चौक में अकेली रहती थी और चना-मुर्रा बेचने का काम किया करती थी। सोमवार रात शांती बाई का भतीजा उसे शादी में जाने के लिए बुलाने पहुंचा, तो उसकी लाश घर में खून से लथपथ मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की।
SDOP ने मामले में क्या कहा ?
घटना के संबंध में पत्थलगांव SDOP डॉ ध्रुवेश जयसवाल का कहना है कि उन्हें फूलेता चौक में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलु से जांच पड़ताल की जा रही है।
हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?
भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।