हरदोई में प्रभारी शिक्षक निलंबित: छात्राओं पर किया अश्लील कमेंट्स, कहा- नहाकर आई हो तो किस दे दो...

School Teacher Suspended : हरदोई में सरकारी स्कूल के प्रभारी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं पर अश्लील कमेंट्स और बैड टच के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

Update: 2026-02-24 06:12 GMT

हरदोई 24 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं से बैड टच करने और अश्लील कमेंट्स के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की गई है।    

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला माधोगंज विकासखंड के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां के प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार पर छात्राओं से बैड टच और अश्लील कमेट्स के आरोप लगे थे, जिसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने प्रभारी शिक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम और खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। 

कैसे हुआ इसका खुलासा ?     

दरअसल, सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली दो सगी बहनों के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी से प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि प्रभारी शिक्षक ने उनकी बेटी से कहा कि नहाकर आई हो तो चुम्मा दे दो। शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच-पड़ताल की और छात्राओं के बयान भी लिए। 

छात्राओं ने क्या आरोप लगाए ?  

इस दौरान कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने बताया कि प्रभारी शिक्षक ने उनके कमर और गाल सहित कई जगहों पर टच किया है। कक्षा आठवीं की छात्रा ने कहा कि सर ने उसे अकेले में बुलाकर अपनी गोद में बिठा लिया था। 

प्रभारी शिक्षक पर क्या कार्रवाई हुई ?    

छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया और निलंबन के बाद उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नें संबद्ध किया गया है। इतना ही नहीं मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम और खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। 

प्रभारी BSA ने क्या कहा ? 

वहीं इस मामले में प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रभास कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार के खिलाफ छात्राओं से बैड टच और अश्लील कमेंट्स करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है और जांच के लिए टीम गठित की गई है।                                                                               

                                                                          

Tags:    

Similar News