Durg News: धर्म-परिवर्तन कराने वाली दो महिला गिरफ्तार, लकवाग्रस्त व्यक्ति की बीमारी ठीक करने और पैसों का लालच देकर बना रही थी धर्म परिवर्तन का दबाव...
Durg News: छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने वाली दो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिला बीमारी ठीक करने व आर्थिक सहायता करने के नाम पर धर्मं-परिवर्तन का दबाव बना रही थी।
Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्म परिवर्तन कराने वाली 2 महिला आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिला लकवाग्रस्त व्यक्ति के घर में आकर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। घटना की शिकायत मिलने पर दुर्ग पुलिस ने दोनों महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार महिलाओं का नाम सारिका डाडिंगे और प्रियंका साईमन है।
जानिए पूरा मामला
घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। 1 फरवरी 2026 को प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय 36 वर्ष निवासी पदमनगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 19 ने थाना पुरानी भिलाई में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश किया। शिकायत में बताया गया कि गया कि वह घरेलू व खाना बनाने का कार्य करती है।
शिकायत के मुताबिक, 25 जनवरी (रविवार) को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं, जिनके द्वारा ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने वं आर्थिक सहायता मिलने का लालच दे रही थी। शिकायतकर्ता महिला द्वारा सहमति नहीं देने पर दोनों महिलाएं चली गई थी।
ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने का बना रही थी दबाव
1 फरवरी को दोनों महिलाएं फिर से प्रार्थिया के घर आये और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने व बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन दिया। प्रार्थिया व परिजनों द्वारा इसका विरोध किया। तत्पश्चात प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 299 बीएनएस व धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपिया
1. सारिका डाडिंगे, उम्र 42 वर्ष, निवासी खुर्सीपार
2. प्रियंका साईमन, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुम्हारी
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।