Durg Crime News: दुर्ग में मिली महिला की लाश, 26 दिन बाद भी नहीं हो पाई पहचान...पुलिस ने टैटू, चूड़ी, चप्पल की फोटो जारी कर की यह अपील...
Durg Me Mili Mahila Ki Lash: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 26 दिन पहले मिली महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने टैटू, चूड़ी, चप्पल की फोटो जारी की है।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Durg Me Mili Mahila Ki Lash: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला की 15 से 20 दिन पुरानी लाश मिली थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हैरानी की बात ये हैं कि महिला की लाश को मिले आज 26 दिन हो चुके हैं पर अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में अब पुलिस ने आम जनता से महिला की पहचान में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उससे जुड़े कुछ तस्वीरें भी जारी की गई है। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।
केवल्य धाम के पीछे मिली थी महिला की लाश
जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी थाना क्षेत्र में परसादा खार में केवल्य धाम के पीछे 17 जनवरी 2026 को एक महिला की लाश मिली थी, जिसकी उम्र 40 से 45 साल के आसपास थी और उसकी लाश 15 से 20 दिन पुरानी आंकी गई थी। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरु कर दी थी।
26 दिन बाद भी नहीं हो पाई पहचान
महिला की लाश को मिले आज 26 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने अब आम जनता से महिला की पहचान में सहयोग करने की अपील की है, जिसके लिए पुलिस ने महिला के वस्त्र, चप्पल, चूड़ी-कंगन की तस्वीरें जारी की है। साथ ही महिला के बाएं हाथ में विनोद शर्मा नाम का टैटू भी गुदवाया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उक्त हुलिया, टैटू अथवा वस्त्रों के आधार पर किसी को महिला के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल थाना कुम्हारी अथवा निकटम पुलिस थाना में सूचना दें। इसी के साथ ही पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
मृतका की पहचान के लिए तस्वीरें जारी
बाएं हाथ में विनोद शर्मा नाम का टैटू
वस्त्र
चप्पल
चूड़ी-कंगन
कब मिली थी महिला की लाश
17 जनवरी 2026
कहां मिली थी महिला की लाश
केवल्य धाम के पीछे, ग्राम परसादा खार, कुम्हारी