CG School Farewell Party: स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों का जानलेवा स्टंट, लड़कियों को कार की बोनट में बैठाकर तेज रफ़्तार में दौड़ाए कार

CG School Farewell Party: स्कूल की फेयरवेल पार्टी में जानलेवा स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Update: 2026-02-09 14:24 GMT

CG School Farewell Party: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में स्कूल फेयरवल के दौरान कार में स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुये 2800-2800 का समन शुल्क लिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान जानलेवा स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। जांजगीर पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो नावागढ़ थाना क्षेत्र के जीएलडी स्कूल, खैरताल का है।

4 फरवरी को स्कूल में फेयरवेल कार्यक्रम था। इस दौरान स्काॅर्पियो वाहन की बोनट, छत में युवकों ने युवतियों को बैठाकर जानलेवा स्टंट किया था। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था।

स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने एएसपी उमेश कुमार कश्यप व नवागढ़ थाना पुलिस को जांच कर चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन चालकों वा उसमें सवार युवकों को पकड़ा और उन्हें समझाइश देकर दोबारा इस तरह की गलती नहीं दोहराने की कहा। साथ ही मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुये 2800-2800 का समन शुल्क लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ कमलेश सेंडे का विशेष योगदान रहा। नीचे देखें वीडियो...

Tags:    

Similar News