CG News: अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ने ही की पति की हत्या.. गुमराह करने लूट कि रची झूठी कहानी

CG News: मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगद्वारी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

Update: 2026-01-25 10:28 GMT

CG News: मुंगेली. मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगद्वारी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।इस मामले में मृतक की पत्नी ही आरोपी निकली है। जो कि रोज रोज कि प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पति से लगातार विवाद और प्रताड़ना से परेशान थी। जिससे वो कातिल बन बैठी। प्रताड़ित महिला ने रात में सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की लूट कि झूठी कहानी बताई।

जांच के दौरान पुलिस को महिला पर संदेह हुआ, कड़ाई बरतने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और खूनसनी साड़ी जब्त की है।आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News