CG नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ का आरोप, समर्थकों ने घेरा थाना
CG News: छत्तीसगढ़ में छेड़छाड़ के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना अध्यक्ष के समर्थकों को लगी तो सभी थाने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।
CG News: महासमुंद। छेड़छाड़ के आरोप में महासमुंद जिले के तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम बलराम कांत साहू है। इधर जैसे ही अध्यक्ष के गिरफ्तारी की सूचना उनके कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।
यह मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। नगर पंचायत तुमगाांव के अध्यक्ष के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप दर्ज कराया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 351 3, 296, 74, 75 2, के तहत मामला दर्ज किया।
आज सुबह पुलिस अध्यक्ष के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को हुई तो सभी थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। थाने परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर तू-तू , मैं- मैं हुई।
बता दें कि तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पूर्व में बीजेपी में थे। टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने जीत भी हासिल की थी। वर्तमान में वे तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष है। फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।