प्रिंसिपल रूम में 9 छात्रों की पिटाई: दो शिक्षकों ने डंडे से पीटकर प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, आखिर क्यों मिली ये सजा

Chatr Ki Pitai : क्लास में मोबाइल लाने की बात पर दो शिक्षकों ने 9 छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा और प्राइवेट पार्ट पर भी लात मार दी, जिससे छात्रों को चोटें आई है।

Update: 2026-02-25 10:09 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

दुर्ग 25 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई में स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में छात्रों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां 21 फरवरी को क्लास में मोबाइल लाने की बात पर दो शिक्षकों ने 9 छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा और प्राइवेट पार्ट पर भी लात मार दी, जिससे छात्रों को चोटें आई है। 24 फरवरी को शिकायत के बाद DEO ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।     

आखिर क्यों की गई छात्रों की पिटाई ?                                     

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के बोरई में स्थित जवाहर नवोदय स्कूल का है। यहां के दो शिक्षक क्लास में मोबाइल लाने की बात पर इतना नाराज हुए कि उन्होंने 9 छात्रों को प्रिंसिपल रूम में बंद करके लाठी-डंडे से पीटा। एक छात्र के प्राइवेट पार्ट पर भी लात मार दी, जिसके कारण छात्रों को सूजन और दर्द का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद DEO ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

 छात्रों को क्यों बुलाया गया प्रिंसिपल ऑफिस ?     

बताया जा रहा है कि बोरई जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र पढ़ते हैं। स्कूल में ही आवासीय परिसर है, जिनमें बाहर से छात्र आकर रहते और पढ़ते हैं। पीड़ित छात्रों ने बताया कि वे 21 फरवरी को क्लास में मोबाइल लेकर बैठे थे, जिसके चलते उन्हें प्रिंसिपल ऑफिस में बुलाया गया और मोबाइल जमा करने को कहा गया। 

किन शिक्षकों ने की मारपीट ?

इसके बाद उन्हें वाइस प्रिंसिपल के रूम में बुलाया गया, जहां शिक्षक पीयूष कुमार (41) और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई (54) ने उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेदम पीटा। इस दौरान पीटी टीचर ने उनके प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी, जिसके कारण छात्र को दर्द-सूजन का सामना करना पड़ा और एक छात्र के आंखें ही लाल हो गई। 

शिक्षकों पर क्या कार्रवाई हुई ?   

घटना के बाद छात्रों ने 22 फरवरी को इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने 24 फरवरी को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई को गिरफ्तार कर लिया। इधर DEO ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।                           

छात्र से मारपीट पर कौन सा धारा लगता है ? 

छात्र से मारपीट या फिर शारीरिक दंड देने पर IPC की धारा 323 , 324 या फिर 352 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इतना ही नहीं गंभीर चोट पर धारा 352/326 और शिक्षक की ओर से दुर्व्यवहार पर जेजे एक्ट की धारा 75 भी लगाई जाती है।   

Tags:    

Similar News