CG में प्रोफेशनल चोर गिरोह एक्टिव; हथियारबंद युवकों ने नकाब-ग्लब्स लगाकर सूने-मकान में की चोरी, लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में चोरी का नया तरीका सामने आया है। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने नकाब-ग्लब्स लगा लिया था। खरनाक बात ये, सभी हथियारबंद थे।

Update: 2026-03-17 05:02 GMT

npg.news

बिलासपुर 17 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ बिलासपुर में चोरी का नया तरीका सामने आया है। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने नकाब-ग्लब्स लगा लिया था। खरनाक बात ये, सभी छत्तीसगढ़ बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, फुटेज ने साफ दिख रहा है, गिरोह के सदस्य पहचान छिपाते हुए बेहद शातिर तरीके से चोरी की ग्घटना को अंजाम दिया। 4 लाख रुपए के जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

चोरी की वारदाताओं के बाद SSP रजनेश सिंह ने ग्घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए, फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए कैसी घटी घटना

मोपका क्षेत्र के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी निवासी घनश्याम कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई इंजीनियर नितेश रंजन उसी कॉलोनी में रहते हैं। बीते 8 दिनों से नितेश रंजन अपने मकान में ताला लगाकर बिहार के औरंगाबाद गए हुए हैं।

15 मार्च को कॉलोनी के लोगों ने उन्हें सूचना दी, नितेश रंजन के घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर वे उनके घर पहुंचे, चोरों ने दरवाजा काटकर सेंट्रल लॉक को तोड़ दिया था। मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी।

सोने-चांदी के गहने ले गए चोर

नितेश रंजन ने अपने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर लगभग 4 लाख रुपए के जेवर चोरी होने की जानकारी दी है। उनके वापस लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आंकलन हो सकेगा। घटना की सूचना मोपका पुलिस सहायता केंद्र को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सरकंडा-मोपका इलाके में लगातार वारदात

सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका इलाके में बदमाश रात में सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना हो चुकी है।

प्रोफेशनल अंदाज में चोरी

CCTV फुटेज में चोर बेहद प्रोफेशनल अंदाज में नजर आए। हाथों में ग्लव्स और चेहरों पर नकाब-मास्क लगाए बदमाश कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर अंदर घुसे। वारदात के बाद दरवाजा फिर से लॉक कर दिया गया, ताकि तुरंत किसी को शक न हो।

पुलिस को संदेह है कि यही गिरोह कुछ महीने पहले चकरभाठा स्थित हाईकोर्ट आवासीय परिसर में हुई चोरी की वारदातओं में भी शामिल रहा है। सिविल लाइन क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार गिरोह ने एक दिन पहले राजनांदगांव जिले में भी वारदात की थी।

पुलिस ने बढ़ाई गश्त, संदेहियों से पूछताछ जारी

सरकंडा-मोपका क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान सरकंडा थाना प्रभारी टीआई प्रदीप आर्या, एससीसीयू प्रभारी तोपसिंह नवरंग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Tags:    

Similar News