ब्लैकमेलिंग के लिए AI का इस्तेमाल: महिला का बनाया AI जनरेटेड अश्लील फोटो वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर वसूले 20 लाख रुपये!

CG Crime News: AI तकनीक का दुरुपयोग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर की एक महिला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के जरिए अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर एक युवक ने ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये वसूल लिए। परेशान महिला ने रायपुर पुलिस थाने में ब्लैकमेलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Update: 2026-03-22 04:10 GMT
npg.news

रायपुर 22 मार्च 2026, बिलासपुर की एक महिला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के जरिए अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर एक युक्क लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा है। AI जनरेटेड अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से 20 लाख रुपए वसूल लिए। लंबा रकम पाने के बाद उसका लालच बढ़ गया और वह महिला से 20 करोड़ रुपए की मांग करने लगा।

परेशान और ब्लैकमेलिंग से घबराकर महिला ने तेलीबांधा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है।

पढ़िए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसके दो बच्चे हैं। धार्मिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात अमृतसर के मनिंदर सिंह खालसा से हुई थी। महिला और उसके परिवार को मनिंदर ने भजन सिखाने के साथ-साथ धार्मिक उपदेश देता था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल पर महिला की फोटो खींच लिया। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसी फोटो को दिखाकर महिला को ब्लैकमेल झरने लगा। रुपये न देने पर अश्लील फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा।

महिला से किश्तों में वसूला 20 लाख रुपये

अश्लील फोटो वीडियो देखकर महिला घबरा गई। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उससे पैसों की मांग शुरू कर दी और धीरे-धीरे 20 लाख वसूल लिए। आरोपी का लालच बढ़ गया और इसके बाद 20 करोड़ रुपए की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

20-25 हर रोज हो रहे ब्लैकमेलिंग के शिकार

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में 8680 शिकायतें दर्ज हुई, यानी रोज औसतन 24 लोग ठगी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहे हैं। साल 2025 में रायपुर में 8680 साइबर ठगी हुईं।

ऐसे बचें ब्लैमेलिंग की घटनाओं से

  • अनजान लोगों से फोटो या निजी जानकारी साझा न करें।
  • सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग्स सुरक्षित रखें।
  • डरकर पैसे न दें, इससे आरोपी का हौसला बढ़ता है। इस तरह की घटना का पुलिस थाने में शिकायत करें।
  • संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। इसे क्लिक न करें।
Tags:    

Similar News