इस राज्य के डिप्टी CM के सचिव को कोरोना, उप मुख्यमंत्री भी हुए क्वारंटाइन….सभी कार्यक्रम किए गए रद्द

Update: 2020-07-16 16:18 GMT

चंडीगढ़ 16 जुलाई 2020। हरियाणा में अब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का सचिव भी कोरोना की चपेट में आ गया है। दोनों हमेशा साथ रहे हैं। ऐसे में दुष्यंत चौटाला ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं, उनकी कोठी को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है। नजदीकी लोगों ने बताया कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बुधवार को एक ही कार्यक्रम में मौजूद थे। ऐसे में कोरोना के किसी और तक पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के रिश्तेदार भी वायरस से संक्रमित मिले हैं। कोरोना उनके कुनबे तक भी कोरोना पहुंच गया। विज अंबाला स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली उनकी भतीजी, दामाद एवं भतीजी की बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खुद मंत्री अनिल विज ने अपना भी ​टेस्ट कराया है। हालांकि, विज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीँ हरियाणा में अब कोरोना के 5621 एक्टिव मरीज हैं। आए रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि, हर दिन रिकवरी का रेट भी बढ़ रहा है।

Tags:    

Similar News