कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ 31 नये मरीज… 14 जिलों में शून्य और 7 जिलों में सिर्फ 1 केस……देखिये आज कोरोना का हाल
रायपुर 27 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज आज काफी कम मिले हैं। प्रदेश में आज कुल 31 नये मरीज मिले हैं, वहीं 81 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। अच्छी बात ये है कि आज एक भी मौत नहीं हुई है।
14 जिलों में आज एक भी नये कोरोना मरीज नहीं मिले हैं, जबकि 7 जिलों में आज सिर्फ 1 केस मिले हैं। सबसे ज्यादा दुर्ग में आज 6 नये मरीज मिले हैं, जबकि रायपुर में 3, कोरबा में 4, जांजगीर में तीन और बिलासपुर में सिर्फ 1 मरीज मिले हैं।