कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की खतरनाक रफ्तार जारी……मरीज भी 15 हज़ार से ज्यादा मिले….. अकेले रायपुर में 76 मौत…. देखिये प्रदेश का हाल
रायपुर 20 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आज फिर 15 हज़ार जे पार हो गया। प्रदेश में आज कुल 15625 नये मरीज मिले है, वहीं कुल 15 हज़ार 830 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। कोरोना से मौत जी खौफनाक रफ्तार जारी है। प्रदेश में आज 181 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर में आज 2225 नए मरीज मिले है, वहीं दुर्ग में 1679, बिलासपुर में 1330 नए मरीज मिले है। रायपुर में आज 76, बिलासपुर में 21 मौत हुई है।