कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर-बिलासपुर सहित इन इलाकों में मरीज बढ़े…. मौत का आंकड़ा भी आज बढ़ा… देखिये प्रदेश का हाल

Update: 2021-07-13 10:22 GMT

रायपुर 13 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज और मौत के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कल जहां प्रदेश में एक भी मौत नहीं थी, तो वहीं आज ये आंकड़ा चार हो गया। बस्तर के इलाकों में कोरोना का सितम जारी है।

बीजापुर में आज जहां 29 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं सुकमा में 24 और बस्तर में 22 केस आये हैं। कोंडगांव में भी 17 मरीज मिले हैं। रायपुर में 21, बिलासपुर में 23, जांजगीर में 31 मरीज मिले हैं। रायपुर और महासमुंद के अलावे जांजगीर और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।

प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा आज 295 रहा है, वहीं कुल 658 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में आज कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4150 तक पहुंची। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 9 लाख 98 हजार565 हो गयी है।

Tags:    

Similar News