कोरोना ब्रेकिंग : इन जिलों में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ा… कम नहीं हो रहे हैं इन जिलों में मरीज,….देखिये आज कोरोना का जिलेवार आंकड़ा
रायपुर 12 जुलाई 2021। बस्तर में कोरोना के बढ़े आंकड़ों ने खतरा बढ़ा दिया है। लगातार 1 महीने से बस्तर के इलाकों में कोरोना के आंकड़े सबसे ज्यादा आ रहे हैं। खासकर बीजापुर, सुकमा और बस्तर में कोरोना के आंकड़ों में कमी नहीं आयी है।
आज जांजगीर में सबसे ज्यादा 38 मरीज मिले हैं, जबकि सुकमार में 35, बस्तर में 34 और बीजापुर में 24 केस आये हैं। रायपुर में 18, दुर्ग में 12, धमतरी में 16, बलौदाबाजार में 17, कोंडागांव में 13, जशपुर में 13 मरीज मिले हैं।
अच्छी बात ये है कि आज एक भी मौत नहीं है। प्रदेश में आज कुल 297 नये मरीज मिले हैं। जबकि 564 मरीज आज स्वस्थ्य हुए हैं। अब कुल एक्टिव केस 4517 रह गये हैं।