कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अब भी कोरोना की रफ्तार तेज…..देखिये आज कहाँ कितने मरीज, कितनी हुई मौत
रायपुर 4 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज अब 250 से भी नीचे आ गये हैं। प्रदेश में आज कुल 229 मरीज मिले हैं, वही 3 संक्रमित की मौत हुई है।
बस्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा दिख रही है। सुकमा में आज सबसे ज्यादा 21 मरीज मिले हैं, वहीं बीजापुर में 15, बस्तर में 12, रायपुर में 19, कोरिया में 18 मरीज मिले हैं।