कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मरीज हुए कम, लेकिन मौत का आंकड़ा फिर बढा……देखिये प्रदेश में कोरोना की क्या है स्थिति…. जिलेवार आंकड़ा

Update: 2021-05-08 11:29 GMT

रायपुर 8 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में आज मरीज का आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। आज प्रदेश में आज जहां 223 मौतें हुई है, वही 12239 नये मरीज आये हैं।

छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव केस जहां 1.30 लाख से ज्यादा हुई है। आज छत्तीसगढ़ में 11 हज़ार 641 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

जांजगीर में आज कोरोना के 1021 नए मरीज मिले है। कोरबा में 712, रायगढ़ में 1086 नए मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में ये आंकड़ा 605 रहा।

राजधानी में 718, दुर्ग में 518 नये केस आज मिले हैं। रायपुर में आज 49 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर में 22, दुर्ग में 23, रायगढ़ में 15, बालोद में 17 मौत हुई है।

Tags:    

Similar News