कोरोना ब्रेकिंग : बढ़े फिर से छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज…..बिलासपुर-सुकमा में सबसे ज्यादा केस… देखिये आज प्रदेश में कोरोना का हाल
रायपुर 2 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह तक कोरोना के आंकडों में गिरावट के बाद फिर से मरीज बढ़ गये हैं। प्रदेश में आज 46 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। नये मरीज की तुलना में आज कुल 52 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 385 है, जबकि राहत की बात ये है कि मौत आज भी एक भी नहीं हुई है।
रायपुर में आज 4 नये मरीज मिले हैं, जबकि सुकमा में सबसे ज्यादा 8 और बिलासपुर में सबसे ज्यादा 7 मरीज मिलेहैं। 12 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं मिले हैं, जबकि 7 जिलों में सिर्फ 1 मरीज मिले हैं।