कोरोना ब्रेकिंग : इस जिले में कम नहीं हो रहे कोरोना के मरीज…. 27 जिलों में आज कोरोना से राहत की खबर, 5 जिले में आज एक भी मरीज नहीं

Update: 2021-08-11 10:21 GMT

रायपुर 11 अगस्त 2021। बस्तर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा मरीज इसी जिले से आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में आज कोरोना के मरीज 10 से कम मिले हैं, जबकि बस्तर में आज भी सर्वाधिक 16 केस आये हैं। प्रदेश में रायपुर में आज 4, बिलासपुर में 6 और जांजगीर में 8 केस आये हैं।

प्रदेश में आज कुल जहां 83 मरीज मिले हैं, वहीं 1 मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में आज जहां एक भी मरीज नहीं मिले हैं, वहीं 6 जिलों में सिर्फ 1 केस आये हैं।

Tags:    

Similar News