Jashpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, कई झुलसे, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Jashpur News:

Update: 2024-08-17 05:23 GMT

Jashpur News: जशपुर। जशपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि कई घायल है। 

जानकारी के मुताबिक़, घटना पत्थलगांव के तमता के नजदीकी ग्राम चंदागढ़ गांव की है। खेत में धान का रोपा लगा रही 7 मजदुर जिनमे लड़की एवं महिलाएं शामिल थी। सभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस घटना में सभी महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं है।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगो को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती लाया गया जहाँ पहुंचते ही दो लड़की श्रद्धा यादव, उम्र 25 व राधा यादव,उम्र 20 वर्ष की मौत हो गयी। अन्य दो गंभीर में से इलाज के दौरान आज एक की मौत हो गई है। एक महिला की हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है। 3 महिला को तमता स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा गया है। उनकी स्थिति थोड़ी बेहतर बताई जा रही है।

धान की रोपाई कर रही थीं महिलाये

शुक्रवार के दोपहर चंदागढ़ गांव में बारिश के बीच महिलाएं रूपधर नामक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इस दौरान मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। इसी बीच आकाशीय बिनली गिरी। जिससे सभी महिलाये झुलस गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निजी वहां की व्यवस्था कर तुरंत घायलों को तमता अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। बिजली गिरने से 3 की मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया है। 

Tags:    

Similar News