Holiday Declared: छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश किया घोषित, जानिए कब रहेगी छुट्टी...

दीपावली सामने हैं और त्योहारों को देखते हुये जिलों के कलेक्टरों द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जगदलपुर कलेक्टर ने देवउठनी एकादशी के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है....

Update: 2024-10-09 11:28 GMT

Holiday Declared: जगदलपुर। दशहरे और दीपावली में इस बार जमकर छुट्टियां रहेगी। कलेक्टरों द्वारा अपने अपने जिलों में भी स्थानीय अवकाश की घोषणा (Holiday Declared)की जा रही है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस द्वारा 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। चूंकि राज्य सरकार ने 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश (Holiday) घोषित किया है। इसी के तहत अब गोवर्धन पूजा में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर्व के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश नीचे पढ़ें...

कलेक्टर हरिस एस. द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के तहत 1 नवम्बर को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।

बता दें कि, 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना था। इसके बाद हर साल राज्य सरकार द्वारा धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे। 

मालूम हो कि राज्य निर्माण के उपलक्ष्य में हर साल 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया जाता है। मगर इसे सरकारी अवकाश में शामिल नहीं किया गया है। लिहाजा, सरकार को हर साल अलग से राज्य स्थापना दिवस का अवकाश घोषित करना पड़ता है।

दशहरा और दिवाली में कितने दिनों की छुट्टी?

इस बार दशहरा पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कुल 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि 13 और 3 नवम्बर को रविवार है। इस दिन पूरे देश भर में छुट्टियाँ रहेगी। रविवार को मिलकर दशहरा और दीपावली छुट्टी कुल 14 दिनों की हो जाएगी।

शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 तक कुल 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

Tags:    

Similar News