हनुमान जन्मोत्सव, आज शोभा यात्रा, ड्रोन के जरिए पुलिस करेगी निगरानी, CCTV के जद में रहेंगे शहरवासी, सादे वर्दी में पुलिस की तैनाती

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आज सुबह से ही हनुमान जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा हुआ है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। अब से कुछ देर बाद अलग-अलग समितियों द्वारा शहर के प्रमुख सड़कों व मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दाैरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

Update: 2026-04-02 10:40 GMT

इमेज- इंटरनेट

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आज सुबह से ही हनुमान जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा हुआ है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। अब से कुछ देर बाद अलग-अलग समितियों द्वारा शहर के प्रमुख सड़कों व मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दाैरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। शोभायात्रा वाली रूट पर चार पहिया वाहनों पर बैन कर दिया है, रूट का डायवर्ट कर दिया है। ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। पूरा शहर सीसीटीवी कैमरे के जद में रहेगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर यातायात पुलिस बिलासपुर लगाई गई है चाक चौबंद व्यबस्था। विदित हो कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भव्य शोभा यात्रा आज निकाली जाएगी। इस दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मार्ग सभी प्रमुख चौक, चौराहे, कनेक्टिंग मार्ग एवं विभिन्न ट्राॅफिक पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है।

शोभायात्रा के मार्ग में आवागमन दबाव को देखते हुए रूट का डायवर्सन कर आवागमन को सुचारू एवं सुगम बनाए जाने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग का विकल्प दिया गया है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है, शोभायात्रा वाले मार्ग में शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन लेकर प्रवेश न करें, ताकि श्रद्धालुओं को इस शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही आम नागरिकों को भी अपने गंतव्य तक जाने में किसी भी प्रकार के आवागमन के दौरान दिक्कत ना आए।

बोल बम सेवा समिति की ओर से शाम 04:30 बजे नया चौक देवरीखुर्द से शोभायात्रा निकालकर प्रमुख मार्ग तोरवा चौक, जगमल चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।

धर्म जागृति मंच के द्वारा हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से दोपहर 3:00 बजे झांकी के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रमुख मार्ग गुरु नानक चौक, जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, तेलीपारा बस स्टैंड, सी एम डी चौक, तार बहार चौक, खुदीराम बोस चौक होते हुए महाकाल ग्राउंड कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तार बहार पहुंचकर समापन होगी।

कालीबाड़ी सरकंडा द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर शायं 04:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान के सामने हनुमान मंदिर से नूतन चौक, सुभाष चौक, जबड़ा मोड़, रामसेतु होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।

शाम 05:00 बजे लिंगियाडीह सरकारी स्कूल के सामने से शोभायात्रा निकलकर बसंत विहार, साइंस कॉलेज, अशोक नगर चौक, नूतन चौक, सुभाष चौक जबड़ापारा होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।

पुलिस की सख्त चेतावनी

शोभायात्रा के दौरान असामाजिक एवं लापरवाही पूर्वक आचरण करने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ यातायात के जवान जगह-जगह पर तैनात रहेंगे।

Tags:    

Similar News