CG Holiday News: CG में छुट्टियों की बहार, 9 दिन में तीन वर्किंग डे और छह दिन हॉलिडे, एक बड़ा सवाल... ऐसे में कैसे चलेगा गुड गर्वनेंस?

CG Holiday News: अक्टूबर का कैलेंडर आपको याद हो तो, तब महीने में तकरीबन 21 दिन की छुट्टी पड़ी थी। तब बैंकों में भी हालिडे था। मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह पर नजर डालें तो नौ दिन में महज तीन दिन वर्किंग डे और पूरे छह दिन अवकाश। लगातार पड़ रही छुट्टियों को लेकर अब एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है, ऐसे में सरकार का गुड गर्वनेंस कैसे चलेगा। आम लोगों की दिक्कतें कैसे दूर हाेंगी। दफ्तर बंद रहेगा तो फाइलें कैसे एक से दूसरे टेबल मूव करेंगी?

Update: 2026-04-02 09:05 GMT

इमेज- इंटरनेट 

CG Holiday News: रायपुर। मार्च का आखिरी सप्ताह और अप्रैल के इस शुरुआत सप्ताह पर नजर डालते हैं। बीते नौ दिनों में सरकारी दफ्तार में कामकाज का आलम ये, फाइलें एक टेबल से दूसरे टेबल मूव ही नहीं हो पाई। कारण भी साफ है, छुट्टियों की वजह से सरकारी दफ्तारों में काम नहीं हो रहा है। छुट्टियों के चलते उन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनको कामकाज के सिलिसले में दफ्तार आना पड़ता है।

आमतौर पर यह देखने में आ रहा है, महीने में कई बार ऐसा हो रहा है, शुक्रवार या सोमवार को शासकीय अवकाश पड़ जा रहा है। इसके चलते सीधे तीन दिन सरकारी कार्यालय नहीं खुल पा रहा है। शनिवार और रविवार अवकाश रहता है, इस बीच अगर साेमवार को शासकीय अवकाश हो या फिर शुक्रवार को छुट्टी हो गई तो सीधे तीन दिन दफ्तर बंद हो जा रहा है।

पांच दिन के सप्ताह में तीन दिन कार्यालय बंद होने का मतलब है, फाइलें बाबू के टेबल पर ही डंप हो जा रही है। फाइलें एक से दूसरे टेबल तक सरक ही नहीं पा रही है। कामकाज को लेकर राज्य सरकार द्वारा तय टाइम लिमिट और गुड गर्वनेंस को लेकर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

लगातार छुट्टियों के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे लोग जो केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं के तहत अपना काम लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, छुट्टियों के कारण उनका काम भी लगातार विलंब हो रहा है। दूर दराज से जिला मुख्यालय आने वालों को चौतरफा नुकसान उठाना पड़ रहा है। आर्थिक चोट के अलावा समय की बर्बादी भी हो रही है।

Tags:    

Similar News