Flood in Bastar : बस्तर में जल का जलजला... आम जीवन जीना हुआ कठिन, 200 से ज्यादा मकान ढहे, 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट, अब तक 5 लोगों की मौत
Flood in Bastar : पूरे बस्तर संभाग में 200 से ज्यादा मकान ढह गए। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
Flood in Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानों जैसा जल प्रलय आ गया है.चारों तरफ बाढ़ और भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश के चलते पूरे बस्तर संभाग में 200 से ज्यादा मकान ढह गए। 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। इन्हें स्कूल, इंडोर स्टेडियम, आश्रम जैसे जगहों पर ठहराया गया है। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारसूर में स्टेट हाईवे 5 पर पुल टूट गया है, टूटे पुल पर अब सीढ़ी बांधकर ग्रामीण आना जाना कर रहे हैं। गौरतलब है की नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर के 55 से 60 गांवों के ग्रामीण अपनी रोजमर्रा के सामानों के लिए बारसूर साप्ताहिक बाजार पहुंचते हैं।
दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे शंखनी-डंकनी नदी का पानी नहीं बह पाया और आसपास के गांवों में भारी तबाही मच गई।
बाढ़ प्रभावित बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में राहत शिविरों में 2196 लोग ठहराए गए हैं। इसमें दंतेवाड़ा जिले के 1,116, सुकमा के 790, बीजापुर के 120 और बस्तर के 170 लोग हैं। बाढ़ से अब तक 5 लोगों और 17 पशुओं की मृत्यु हुई है। 15 से ज्यादा पुल-पुलिए टूटे, करीब 50 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।