Mahasamund News: कार की सीट के नीचे थे 75 लाख नगदी, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, 500-500 के 150 बंडल जब्त...
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में 75 लाख कैश पुलिस ने जब्त किया है। कार की सीट के नीचे छुपाकर 500-500 के 150 बंडल रखे हुए थे।
Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान 75 लाख कैश को जब्त किया। एक कार में दो व्यक्ति सीट के नीचे छुपाकर 500-500 के 150 बंडल ले जा रहे थे। पुलिस ने जब दोनों व्यक्तियों से नगदी के संबंध में दस्तावेज मांगे तो दोनों ने किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। रुपये को लेकर जाँच कार्रवाई जारी है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेमरी नाका में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान खरियार रोड ओडिशा की ओर से आर रही एक कार को रूकवाया गया। सफेद रंग की होंडा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122 की चेकिंग की गई।
सीट के नीचे छिपाकर रखे थे नगदी
कार की चेकिंग के दौरान कार की बीच वाली सीट में एक नीले रंग का बैग रखा हुआ था। बैग को खोला गया तो उसमें 500-500 के 150 बंडल थे। गिनती करने पर कुल राशि 75 लाख रूपए निकली। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों का नाम पूछा तो दोनों ने अपना नाम महाप्रा जैन और राजेंद्र महानंद निवासी जिला बलांगिर बताए।
ज्वेलरी के व्यापार के लिए रायपुर लाई जा रही थी रकम
महाप्रज्ञ जैन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नगदी रकम ज्वेलरी के व्यापार के लिए कांटाबांजी से रायपुर लाई जा रही थी। पुलिस ने जब नगदी को लेकर दस्तावेज मांगे तो कार सवार दोनों व्यक्तियों ने किसी तरह का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
इनकम टैक्स विभाग जांच में जुटी
पुलिस ने नगदी को लेकर इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दी। इनकम टैक्स विभाग की टीम नगदी जब्त कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। साथ ही कार सवार दोनों व्यक्तियों से नगदी को लेकर पूछताछ भी कर रही है।