CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ से जल्द हो सकती है ठंड की विदाई, 3 दिन बाद 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, पिछले 24 घंटे में ये जिला रहा सबसे ठंडा
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लोगों को कभी ठंडी तो कभी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी तो दोपहर के वक्त पड़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं हैं, लेकिन फिर तापमान बढ़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
अगले तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिन कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद फिर तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी की आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत तो मिलेगी ही पर उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अभी सुबह और शाम के वक्त ही हल्की ठंड पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी किसी भी तरह का सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। बता दें पिछले दिनों पेंड्रा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश जरूर देखने को मिली थी। फिलहाल छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की कोई भी संभावना नहीं बन रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 15 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
ठंड से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने।
घर के अंदर रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले।
नियमित रूप से गर्म पेय का इस्तेमाल करें।
वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।