CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: सुबह-शाम पड़ रही ठंडी, दोपहर में गर्मी से लोग परेशान, अगले 48 घंटे अहम
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर
मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में शीतलहर और ठंड की स्थिति नहीं बनेगी बल्कि अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके दो दिन बाद फिर तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड का ऐहसास होगा। यानी कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम
बीते 24 घंटे की अगर बात करें तो छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई राज्यों में बारिश और ओले की चेतावनी
बात करें अगर अन्य राज्यों की तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने के साथ ही बारिश भी हुई है, जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में बारिश और ओले की चेतावनी जारी की गई है।