जानलेवा करतब: आग की लपटों से घिरी तीन महिला, तीनों की हालत नाजूक, मुंह में पेट्रोल डालकर आग की लपटें निकालने के दौरान हुआ हादसा
CG News: गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के काेरबा में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा के दौरान करतब दिखाने के दौरान आग की लपटों से तीन महिलाएं घिर गई।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
कोरबा। 3 अप्रैल 2026| गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के काेरबा में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा के दौरान करतब दिखाने के दौरान आग की लपटों से तीन महिलाएं घिर गई। आगजनी की इस घटना में तीनों महिलाएं झुलस गई है, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह जानलेवा घटना रजगामार पुलिस चौकी की है।
घटना रजगामार चौकी इलाके के मेन क्लब इलाके का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, मुंह से पेट्रोल फूंककर आग की लपट निकालकर कलाकार करतब दिखा रहे थे, इसी दौरान नीचे बैठी महिला के बाल में अचनाक आग भड़क उठी। एक के बाद दो और महिलाएं आग की चपेट में आकर झुलस गई। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिलाई रेफर किया गया है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला?
हनुमान सेवा समिति के बैन रतले गुरुवार 2 अप्रैल को मेन क्लब इलाके में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। दिन में भंडारे और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। शाम के वक्त समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दुर्ग से आए कलाकार करतब दिखा रहे थे। लगभग 6-7 कलाकार अलग-अलग देवी-देवताओं जैसे शंकर जी, हनुमान जी, दुर्गा माता और काली माता का रूप धारण कर प्रदर्शन कर रहे थे। करतब के दौरान कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान काली मां बनी एक महिला अचानक आग की चपेट में आ गई।
आग लगते ही वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी आगे आए, वे भी आग की चपेट में आ गए। आगजनी की इस घटना में तीनों बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान कॉलोनी, बस्ती और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिलाई के लिए रेफर कर दिया है। सभी कलाकार दुर्ग के रहने वाले हैं।