धान खरीदी में किया साढ़े 28 लाख का गबन, चार गए जेल, संस्था प्रबंधक, अध्यक्ष, खरीदी प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR

CG Paddy News: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले छत्तीसगढ़ बिलासपुर के गतौरा समिति के संस्था प्रबंधक, समिति के अध्यक्ष, खरीदी केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 316(5) तहत जुर्म दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Update: 2026-04-03 13:18 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर। 3 अप्रैल 2026| समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले छत्तीसगढ़ बिलासपुर के गतौरा समिति के संस्था प्रबंधक, समिति के अध्यक्ष, खरीदी केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 316(5) तहत जुर्म दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र , गतौरा में आरोपियों ने 919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर 28,51000/- रुपए का किया गबन है। गबन की पुष्टि होने के बाद मस्तूरी समिति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इन्होंने किया गबन, भेजे गए जेल

  • कोमल प्रसाद चंद्रकार पिता फागुराम उम्र 46 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
  • राजेन्द्र राठौर पिता स्व. मल्लूराम राठौर उम्र 64 साल निवासी बजरंग चौक गौतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
  • हुलेश्वर धीरही पिता गंगा प्रसाद धीरही उम्र 38 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

 पढ़िए क्या है मामला?

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तूरी ने मस्तूरी थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही द्वारा धान उपार्जन विपणन वर्ष 2025-26 के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए शासकीय धान गबन किया गया है।

उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है ,जो खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही के द्वारा जानबुझ कर धान गबन किया गया है। जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है ।

समिति की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,विवेचना के दौरान आरोपीगण.कोमल प्रसाद चंद्रकार, राजेन्द्र राठौर एवं हुलेश्वर धीरही को दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों ने गबन करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने गबन के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News