Begin typing your search above and press return to search.

Kabirdham News: धान खरीदी में 70 लाख की हेराफेरी, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला

Kabirdham News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी करने वाले धान खरीदी प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Kabirdham News: धान खरीदी में 70 लाख की हेराफेरी, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Kabirdham News: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रभारी पर धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी करने का आरोप है। पकड़े गए आरोपी का नाम विवेक चंद्राकर है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार डाहिरे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव शाखा कुण्डा द्वारा अपराध दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि 2025-26 में सेवा सहकारी समिति मर्यादित अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र पेण्ड्रीकला का निरीक्षण जांच दल के द्वारा किया गया था। इस दौरान पाया गया कि 12 जनवरी की स्थिति में कुल 23319.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी, जिसमें 3880 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था। शेष 19439.20 क्विंटल धान केंद्र में उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 17439.20 क्विंटल धान नहीं पाया गया। 2272.00 क्विंटल धान की कमी पाई गई। कमी धान का शासकीय मूल्य 70,43,200 रूपए आंकी गई। जांच में पाया गया कि धान खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर द्वारा तौल पत्रक व रजिस्टर में कुटरचना कर धान की हेराफेरी की गई थी।

थाने में दर्ज अपराध

प्रकरण में थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 316 3, 316 5, 318 4, 336 3, 338, 340 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी धान खरीदी प्रभारी के द्वारा रिकाॅर्ड में हेराफेरी करना स्वीकार किया, जिसमें शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

पुलिस ने मामले में आरोपी विवेक चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जयराम यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश राजूपत, संजय मरावी, जयंती पटेल व जेठूराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story