CG Rajim Kumbh: BJP विधायक, अधिकारियों से बोले-धनिया बो दोगे हमारी... राजिम कुंभ में अव्यवस्था और घर वालों को भोजन नहीं मिलने पर भड़के... देखें Video

CG Rajim Kumbh: छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक का अफसरों को फटकार लगाते हुये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक गरियाबद जिला प्रशासन से कह रहे हैं कि आप लोगों ने सरकार की फजीयत करा दी है। जनप्रतिनिधि-कलाकर और मेरे घर वाले भी पानी-खाना के लिए तक तरस रहे हैं....

Update: 2026-02-09 15:58 GMT

CG Rajim Kumbh: रायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेला इस बार अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। राजिम कुंभ 2026 को लेकर रायपुर के साधु-संतों में नाराजगी है। संत समाज ने आरोप लगाया कि रायपुर के कई प्रमुख महंतों और संतों के नाम हटा दिये हैं। इसकों लेकर संतो ने गहरी नाराजगी जताई है। अब इन सब के बीच राजिम कुंभ से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक रोहित साहू गरियाबंद जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुये उन्हें कड़ी फटकार लगा रहे हैं।

वीडियो में विधायक रोहित साहू जिला प्रशासन के अधिकाारियों से कह रहे है कि ''जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी बैठे हैं, पानी की तक व्यवस्था नहीं है, जिला प्रशासन क्या जिम्मेदारी निभा रहा है। पूरे सरकार की हमारी धनिया बो रहे हो, पूरी इमेज को खराब कर रहे हो। ये सब तमाशा जिला प्रशासन की तरफ से ही हो रहा है।''

बीजेपी विधायक ने अधिकारियों को हड़काते हुये कहा कि ''व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है, आज तक के मेला में अव्यवस्था नहीं हुई थी, इतने सालों से मेला करवा रहे हैं, अभी क्यों हो रहा ये सब। हमारी सरकार की बेइज्जती करवा रहे हो। तमाशा बनाके रखे हो सब। क्या जिम्मेदारी निभा रहे हो आप लोग, रोज-रोज यही बात बोल रहा हूं मैं।''

बीजेपी विधायक रोहित साहू ने कहा कि कल भी मैं बोल के गया था कि भोजन व्यवस्था बढ़ाए, क्या व्यवस्था बढ़ाए हैं। यहां इतने जनप्रतिनिधि आएं है। अंदर 100 लोग बैठे होंगे, कोई भी ठीक से खाना नहीं खाया है। मेरे घर वाले आए हैं उनकों भी ठीक से खाना नहीं मिला। नीचे देखें वीडियो....

Tags:    

Similar News