एनएसयूआई घेराव इम्पैक्ट: 5वीं-8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा में कितने स्कूल नहीं हुए शामिल, डीईओ ने नोडल अफसरों को पत्र लिखकर मांगी जानकारी..

CG School Education News: डीईओ ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के नोडल अफसरों को पत्र लिखकर पूछा है,उनके प्रभार वाले किन-किन प्राइवेट स्कूलों ने 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया है। डीईओ के इस आदेश के बाद माना जा रहा है, उन प्राइवेट स्कूलों पर सरकार शिकंजा कसेगी जिसने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश की अनदेखी कर दी है।

Update: 2026-04-13 10:30 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर। 13 अप्रैल 2026| डीईओ ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के नोडल अफसरों को पत्र लिखकर पूछा है,उनके प्रभार वाले किन-किन प्राइवेट स्कूलों ने 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया है। डीईओ के इस आदेश के बाद माना जा रहा है, उन प्राइवेट स्कूलों पर सरकार शिकंजा कसेगी जिसने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश की अनदेखी कर दी है।

डीईओ ने सभी नोडल अधिकारियों को जारी पत्र में लिखा है, ऐसी समस्त अशासकीय शालाएं जिन्हें सीबीएसई CBSE से मान्यता नहीं है, उन सभी शालाओं को छग शासन द्वारा ली जाने वाली 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में सम्मिलित होना था।

ऐसी अशासकीय शालाएं जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त नहीं है, यदि वे शालाएं यदि छ.ग. शासन द्वारा ली जाने वाली 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं, तो किन कारणों से शासन के निर्देशों की अवहेलना की गई। कारण सहित शालाओं का नाम, कक्षा 5वीं एवं 8वीं में दर्ज संख्या के साथ समस्त दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति तीन दिवस के भीतर इस कार्यालय में प्रस्तुत करें।

एनएसयूआई के आंदोलन के बाद डीईओ ने जारी किया आदेश

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों व छात्र नेताओं ने डीईओ कार्यालय का घेराव कर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में इस बात की भी मांग की है, स्कूल शिक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भी उन प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने पांचवीं व आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा का आयोजन नहीं किया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने सीजी बोर्ड की मान्यता लेकर सीबीएसई के बहाने मोटी फीस वसूलने, प्राइवेट पब्लिसर्स की किताबें चलाने और यूनिफार्म के नाम पर मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने व सीजी बोर्ड की मान्यता लेकर सीबीएसई की पढ़ाई कराने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

आदेश की इनको दी जानकारी

. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।

. कलेक्टर, जिला बिलासपुर।

. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर।

. सर्व प्राचार्य / प्रधानपाठक अशाकीय शाला जिला बिलासपुर।

Tags:    

Similar News