Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: गर्ल्स हाॅस्टल की कई छात्राएं पीलिया ग्रसित, NSUI की कुलपति से नोकझोक, देखें वीडियो

Raipur News: राजधानी रायपुर के रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने जमकर हंगामा किया। एनएसयू कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन गर्ल्स हाॅस्टल में गंदे पानी को लेकर किया। इस दौरान छात्र नेताओं की कुलपति के साथ तीखी नोकझोक देखने को मिली।

Raipur News: गर्ल्स हाॅस्टल की कई छात्राएं पीलिया ग्रसित, NSUI की कुलपति से नोकझोक, देखें वीडियो
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के PTRSU नवीन कन्या महिला छात्रावास में दूषित पानी पीने से कई छात्राएं बीमार हो गई। छात्राओं ने जब अपना उपचार कराया तो पीलिया संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है।

इधर, जैसे ही इसकी खबर एनएसयूआई को लगी तो छात्र नेता और कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी पहुंचे और गंदे पानी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किए। छात्र नेताओं को समझाने यूनिवर्सिटी के कुलपति भी पहुंचे थे। इस दौरान छात्र नेताओं और कुलपति के बीच जमकर तीखी बहस हुई।

बताया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी के कारण दो दर्जन से अधिक छात्राएँ पीलिया से ग्रसित हैं, जबकि कई छात्राओं के सैंपल जांच कराए गए हैं।

NSUI ने हॉस्टल अधीक्षक के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने घंटों धरने पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और प्रभावित छात्राओं के उपचार की मांग उठाई गई। धरना स्थल पर कुलपति के पहुंचने पर छात्र नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई। छात्र गंदा पानी साथ लेकर पहुंचे, जिस पर कुलपति ने स्वयं पानी पीकर जांच का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति से हॉस्टल निरीक्षण का आग्रह भी किया, लेकिन वे टालते रहे। इस दौरान छात्र प्रतिनिधि जमीन पर लेटकर कार्रवाई और जांच कमेटी गठन कर पूरे मामले की जाँच की मांग की। कुलपति के समझाइश के बाद छात्र नेता वापस लौटे। धरने के दौरान NSUI के नेता व कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story