Bilaspur News: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए मां-बेटे, पति की हालत गंभीर

Bilaspur News: बिलासपुर में आग लगने से महिला व उसका 4 वर्षीय बेटा जिंदा जल गये। जबकि पति गंभीर है। घर में थिनर के चलते आग फैली और पूरा घर जलकर खाक हो गया।

Update: 2024-04-01 05:59 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक घर में आग लगने से महिला व उसका चार वर्षीय बेटा जिंदा जल गया। जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर महिला व बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दयालबंद के शिखा वाटिका के पटेल गली के बाजू वाली गली में स्थित एक मंजिला मकान में शाम सात बजे आग लग गयी। मकान दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप का है। मकान में मुन्ना कश्यप के अलावा उसका बेटा रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी नम्रता कश्यप और उनका चार वर्षीय बेटा अर्थ रहता है। हादसे के वक्त मुन्ना कश्यप और उसका बेटा रोहित काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान आग लग गयी। आग के एकदम से विकराल रूप लेने के चलते घर में मौजूद रोमी,रोहित और उनका बेटा घिर गये।

आस–पड़ोस के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड लेकर पहुंची और रेस्क्यू कार्य चला कर रोहित, रोमी व उनके 4 वर्षीय बच्चे को बाहर निकाल कर पहले उन्हें सिम्स ले गई। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अपोलो रेफर किया गया। इलाज के दौरान रोमी की पत्नी और बेटे ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रोमी कश्यप के द्वारा थिनर बनाने के लिए घर में तारपीन तेल रखने के कारण आग तेजी से फैल गई। घर में 5 लीटर का तारपीन तेल का डब्बा रखा था। घर के बाहर बिजली का खंबा है। हम भी जानकारी के अनुसार खंभे से 60 सर्किट हुआ और घर तक आज पहुंची तारपीन तेल के डब्बे के गिरने से आज पूरे घर में फैल गई और हाथ से में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को सूचित किया है।

Tags:    

Similar News