CG- 3 जवान शहीद- बिग ब्रेकिंग : जवानों से भरी बस को बलास्ट कर नक्सलियों ने उड़ाया….3 जवान शहीद, संख्या अभी और भी बढ़ सकती है…..आपरेशन से लौट रहे थे जवान

Update: 2021-03-23 06:07 GMT

रायपुर 23 मार्च 2021। नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है।

बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 18 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे।

Tags:    

Similar News