IAS News: चार आईएएस अधिकारियों का रिटायरमेंट आदेश जारी, जानिये इस रिटारमेंट आदेश का मतलब

IAS News: छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य सचिव समेत चार आईएएस अधिकारियों का रिटायरमेंट आदेश जारी कर दिया है।

Update: 2024-10-29 08:30 GMT
IAS News: चार आईएएस अधिकारियों का रिटायरमेंट आदेश जारी, जानिये इस रिटारमेंट आदेश का मतलब

IAS News

  • whatsapp icon

IAS News: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सूबे के मुख्य सचिव समेत चार आईएएस अधिकारियों का सेवानिवृत्ति आदेश जारी कर दिया है। इस खबर से आप चौंकिएगा मत। ये चारों अधिकारी अभी रिटायर नहीं हो रहे। मुख्य सचिव भी अगले साल 30 जून को रिटायर होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जिन चार आईएएस अधिकारियों का रिटायरमेंट आदेश जारी किया है, उनमें अमिताभ जैन, केएल चौहान, विपिन मांझी और टोपेश्वर वर्मा शामिल हैं।

रिटायरमेंट से पहले आदेश?

ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों का रिटायरमेंट आदेश एक से डेढ़ साल पहले जारी हो जाता है। मसलन, 2024 में रिटायर होने वाले सात आईएएएस अधिकारियों का रिटायरमेंट आदेश 20 फरवरी 2023 को जारी हो गया था। याने पिछले महीने रिटायर हुई रीता शांडिल्य का आदेश तभी जारी हो गया था और 31 दिसंबर 2024 को रिटायर होने वाली शारदा वर्मा का भी। इसी तरह अगले साल 2025 में रिटायर होने वाले चार अफसरों का आदेश अप्रैल 2024 में जारी हो गया।

जानिये ऐसा क्यों?

रिटारमेंट से पहले रिटायरमेंट आदेश जारी करने की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। उस समय आईसीएस होता था। याने इंडियन सिविल सर्विस। एक तरह से कहा जाए तो टाईम से पहले रिटायरमेंट आदेश जारी करना एक सूचना होती है। ताकि, संबंधित सभी विभागों को मालूम हो जाए कि फलां रिटायर होने वाले हैं। ये नियम सुविधा की दृष्टि से बनाई गई है। समय से पहले सूचना मिल जाने पर पेंशन, ग्रेच्यूटी, पीएफ आदि को तैयार करने के लिए समय मिल जाता है। हालांकि, राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों के रिटायरमेंट की सूचना जारी होती है मगर ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों को भारत सरकार से भी कई औपचारिकताएं लेनी होती है।



 


Tags:    

Similar News