Raipur Police Commissionerate: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पता, अब यहां से संभालेंगे पुलिस कमिश्नर राजधानी की सुरक्षा...

Raipur Police Commissionerate: रायपुर पुलिस कमिश्नर का पता आज से बदल गया हैं। अब नये दफ्तर से पुलिस कमिश्नर डाॅ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

Update: 2026-03-05 15:24 GMT

Raipur Police Commissionerate: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का पता बदल गया है। अब नया दफ्तर सिविल लाइन स्थित सी-3 बंगेल में शिफ्ट हो गया है। बता दें कि यह बंगला पहले डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का था। अब इस बंगले में रायपुर कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर अपना कामकाज संभालेंगे।

आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समस्त कार्यो का संपादन, सिविल लाइन सी -3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से किया जाएगा।

उद्घाटन के दौरान अमित कामले, एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस , रायपुर , डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता , डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे।

1990 में डीएसपी

डॉ संजीव शुक्ला ने सन 1990 में डीएसपी की सर्विस ज्वाइन किया। सागर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बतौर ट्रेनी बस्तर संभाग के किरंदुल थाने में थाना प्रभारी के पद पर हुई। दो साल कोंटा एसडीओपी रहे। कोंटा के बाद भानुप्रतापपुर एसडीओपी, भिलाई सीएसपी, इटारसी सीएसपी, नरसिंहपुर सीएसपी,कोरबा सीएसपी, अविभाजित मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सीएसपी रहे। सवा साल तक भोपाल सीएसपी रहने के बाद सन 2000 में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। तब उनकी पोस्टिंग राजनांदगांव में हुई।

सात साल एडिशनल एसपी

डॉ संजीव शुक्ला का डीएसपी से प्रमोशन के बाद बतौर एडिशनल एसपी पहली पोस्टिंग वर्ष 2001 में दुर्ग जिले में हुई। जहां वे वर्ष 2008 लगातार एडिशनल एसपी रहे। बीच में चुनाव के दौरान कुछ समय के लिए वहां से संजीव शुक्ला हटे इसके बाद फिर से वहीं पोस्टेड हो गए।

ढाई साल सीएम सिक्यूरिटी में

संजीव शुक्ला ने सीएम सिक्यूरिटी जैसी महत्वपूर्ण पोस्टिंग भी की है। डॉ0 रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्हें 2008 में एसपी सीएम सिक्योरिटी बनाया गया था। जहां वे ढाई साल रहे।

पांच जिलों के एसपी

संजीव शुक्ला आईपीएस बनने से पहले ही दो जिलों के एसपी रह चुके थे। उन्हें 2013 में आईपीएस अवार्ड हुआ। उन्हें बैच मिला 2004। इससे पहले वे जशपुर और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक रह चुके थे। एसपी के तौर पर संजीव शुक्ला की पहली पोस्टिंग जशपुर जिले में हुई। जशपुर में डेढ़ साल एसपी रहने के बाद संजीव राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक बनाए गए। राजनांदगांव में उनकी पोस्टिंग करीब तीन सालों तक रही। इसके बाद फिर वे रायगढ़, रायपुर और दुर्ग जिले के एसपी, एसएसपी रहे।

नक्सल डीआईजी

आईपीएस संजीव शुक्ला नक्सल इलाके में डीआईजी भी रहे हैं। दुर्ग एसएसपी के बाद उनकी पोस्टिंग डीआईजी रेंज उत्तर बस्तर कांकेर में हुई थी।

आईजी सीआईडी भी

आईजी प्रमोट होने के बाद संजीव शुक्ला पुलिस मुख्यालय में भी पोस्टेड रहे। उन्हें आईजी सीआईडी की पोस्टिंग मिली थी। वे पुलिस अकादमी में कुछ दिनों तक डायरेक्टर की भूमिका भी निभाई।

बिलासपुर के आईजी

रायपुर का पुलिस कमिश्नर अपाइंट होने से पहले संजीव शुक्ला बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक रहे। दिसंबर 2023 में बीजेपी की सरकार आने के बाद जनवरी 2024 में उन्हें बिलासपुर पुलिस जोन का आईजी नियुक्त किया गया था।

Tags:    

Similar News