IED Blast: नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट: एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

IED Blast:

Update: 2023-11-24 05:51 GMT
npg breaking news
  • whatsapp icon

IED Blast: नारायणपुर। छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में हुए आईईडी (बारुदी सुरंग) ब्‍लॉस्‍ट में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हुआ है। नक्‍सलियों ने यह आईईडी पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए प्‍लांट किया था, लेकिन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि आईईडी की चपेट में आने वाले दोनों श्रमिक आमदई निको माइंस के कर्मचारी हैं। घटना के वक्‍त दोनों मजदूर काम करने जा रहे थे। रास्‍ते में एक मजदूर का पैर आईईडी पर पड़ गया और जैसे ही उसने पैर उठाया वहां धमाका हो गया है। घटना में मृत और घायल श्रमिक की अभी पहचान नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हो गई है।

Full View

Tags:    

Similar News