ब्रेकिंगः सीएम विष्णुदेव कुछ देर में कलेक्टर, एसपी की लेने जा रहे अहम बैठक, वीडियो कांफ्रेंसिग में कमिश्नर, आईजी भी होंगे कनेक्ट, जानिये क्या है मामला

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव राज्य के कलेक्टर, एसपी समेत सीनियर अधिकारियों की कुछ देर में वीडियोकांफ्रेंस लेने जा रहे हैं।

Update: 2026-03-28 05:46 GMT

रायपुर।28 मार्च  2026| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 मार्च को सुबह 11ः00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को एड्रेस करेंगे। एजेंडा में पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर गैस, डीजल, पेट्रोल, उर्वरक आदि की आपूर्ति और वितरण की समीक्षा; वैकल्पिक ऊर्जा विकल्पों की खोज; कानून व्यवस्था बनाए रखना; और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आदि शामिल होंगे।

सीएम सचिवालय ने एक संक्षिप्त नोट भेज सभी आयुक्तों, आईजी, रायपुर पुलिस आयुक्त, कलेक्टर/एसपी, साथ ही खाद्य, उद्योग, कृषि, खनन, परिवहन, और ऊर्जा विभागों के अधिकारियों को वीडियोकांफ्रेंसिंग में कनेक्ट होने कहा है।

Tags:    

Similar News