DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ गया डीए, फिर पिछड़ गए राज्‍य के कर्मचारी

DA Hike:

Update: 2024-10-16 08:34 GMT

DA Hike: रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने आज ही 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की है। इस नई बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 53 प्रतिशत हो गया है। ऐसे में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारी फिर केंद्रीय कर्मियों से पिछड़ गए हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ इस साल जुलाई से मिलेगा। 

बता दें कि छत्‍तीगसढ़ के सरकारी कर्मचारियों का भी आज ही 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है। उन्‍हें इसका लाभ जनवरी 2024 से मिला था, लेकिन सरकार ने बढ़े हुए डीए का लाभ अक्‍टूबर 2024 से देने की घोषणा की है। छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के डीए में की गई 4 प्रतिशत की वृद्धि से इनका डीए 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

Tags:    

Similar News